रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत में गुरुवार को प्लास्टिक मुक्त अभियान के अन्तर्गत जन जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के दौरान नगर पंचायतकर्मी हाथों में बैनर लिए नारा लगाकर जागरूक करने के साथ ही दुकानदारों से प्लास्टिक का इस्तेमाल ना करने के लिए अपील कर रहे थे। रैली नगर पंचायत से निकली और शहीद गेट होते हुए खेतान मिल तक गयी।
नगर पंचायत में जनप्रतिनिधियों तथा कर्मचारियों ने पालीथीन का इस्तेमाल न करने का संकल्प भी लिया।इस दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश चौधरी, अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार वर्मा तथा नीरज गोविन्द राव ने दुकानदारों और ग्राहकों से अपील किया कि आप सभी लोग पालीथीन का उपयोग न करें तथा अन्य को भी जागरूक करें। पालीथीन की जगह कपड़े का थैला रखिए और थैला का इस्तेमाल करिए। आप सभी से अनुरोध है कि प्लास्टिक थैला की बिक्री न करें।
इस अवसर पर सभासद प्रतिनिधि जनार्दन यादव, सभासद आलोक गुप्ता, राजेश यादव, छोटेलाल भारती, दिलीप वैश्य, सुदर्शन कुशवाहा आदि सहित विकास चौहान, विकास राव, रामानंद कुमार, हर्ष कुमार गोंड, सोनू सिंह,अखिलेश,नंदलाल प्रसाद, राजू प्रसाद, पिंटू समेत अन्य रहे ।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…