रामकोला/कुशीनगर। पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अवैध शराब निष्कर्षण व बिक्री तथा परिवहन के अभियान के क्रम में मंगलवार को रामकोला पुलिस टीम द्वारा दो अभियुक्तगण के कब्जे से 192 पाउच अंग्रेजी शराब कुल मात्रा 34.6 ली0 बरामद कर स्थानीय थाना पर मु0अ0सं0 500/2024 धारा 60/62 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही शुरू कर दी गई ।
गिरफ्तार अभियुक्त रोहित चौधरी उम्र (25 वर्ष) पुत्र रामबली निवासी वार्ड नं0 22 थाना रामकोला कुशीनगर तथा अर्जुन कुमार (24 वर्ष) पुत्र संजय राम निवासी चुहेडी थाना चैनपटिया जिला बेतिया बिहार को स्थानीय नगर के बलुआ तिराहे पर गिरफ्तार किया गया तथा उनके पास से लगभग 24 हजार रुपये कीमत की 180 एमएल की 192 पाउच बरामद की गई। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि शराब को हम लोग प्लास्टिक के बोरे में भरकर बिहार ले जाते हैं और ऊंचे दामों पर बेच देते हैं। जिससे हम लोगों को अच्छी खासी रकम मिल जाती है।
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम में प्र0नि0 आनन्द कुमार गुप्ता,उ0नि0 रणजीत सिंह बघेल, उ0नि0 अनिल यादव, का0 धर्मेन्द्र कुमार, का0 मानवेन्द्र यादव रहे।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…