News Addaa WhatsApp Group

Ramkola News/रामकोला: श्रम कल्याण परिषद की समीक्षा बैठक हुआ सम्पन

Ram Bihari Rao

Reported By:

Dec 21, 2021  |  7:27 PM

1,129 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Ramkola News/रामकोला: श्रम कल्याण परिषद की समीक्षा बैठक हुआ सम्पन

रामकोला/कुशीनगर। त्रिवेणी इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज रामकोला के गेस्ट हाउस में श्रम विभाग जनपद कुशीनगर के तत्वाधान में श्रम कल्याण परिषद की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में श्रम कल्याण परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा श्रमिकों व उनके परिवारजनों के लिए चलाए जा रहे योजनाओं से वह कैसे लाभान्वित हो सकते हैं व किस माध्यम से जनजन तक कल्याणकारी योजनाओं को श्रमिकों तक पहुचाया जाए को लेकर राधेकृष्ण त्रिपाठी सदस्य श्रम कल्याण परिषद ने जिलास्तरीय श्रम विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों व अन्य जिम्मेदार लोगों के संग समीक्षा बैठक किया।

जिसमें परिषद द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं में ज्योतिबा फुले कन्यादान योजना, डॉ कलाम शिक्षा सहायता योजना, गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार योजना, राजा हरिश्चन्द्र मृतक आर्थिक योजना, अंत्योष्टि सहायता योजना, चेतन चौहान क्रीड़ा योजना,महादेवी वर्मा पुस्तक क्रय योजना,स्वमी विवेकानंद पर्यटन यात्रा योजना पर विचार विमर्श हुआ इस दौरान विजय प्रताप यादव सहायक श्रम आयुक्त, मनीष सिंह शशि शेखर मिश्रा, महेन्द्र कुमार, रमण कुमार श्रीवास्तव, नवनीत पांडेय, रमेश गोंड, राजेश, रामेश्वर सिंह,उद्योग व्यापार मण्डल अध्यक्ष पंकज के साथ -साथ दर्जनों से अधिक लोग उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking