News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: स्कूल चलो अभियान रैली एवं पुस्तक वितरण समारोह संपन्न

Ram Bihari Rao

Reported By:

Apr 2, 2023  |  4:16 PM

535 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: स्कूल चलो अभियान रैली एवं पुस्तक वितरण समारोह संपन्न

रामकोला/कुशीनगर । रामकोला क्षेत्र के अंतर्गत कंपोजिट  विद्यालय मिश्रौली पगार में एसडीएम कप्तानगंज एवं खंड शिक्षा अधिकारी रामकोला ने हरी झण्डी दिखाकर स्कूल चलो अभियान एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया, साथ ही आयोजित समारोह में पुस्तक वितरण की भी शुरूआत की।

आज की हॉट खबर- यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6...

एसडीएम मोहम्मद जफर ने कहा कि सत्र शुरुआत के पहले दिन बच्चों के हाथों में निशुल्क पुस्तक प्राप्त कराना बुनियादी शिक्षा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है। खंड शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि 6 से 14 वर्ष के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण प्राथमिक शिक्षा प्रदान करना शासन की प्राथमिकता में है।उन्होंने समस्त अभिभावक एवं समाज के प्रबुद्ध वर्ग से सहयोग की अपेक्षा करते हुए प्रत्येक विद्यालय को निपुण विद्यालय बनाने हेतु अनुरोध किया।इस दौरान पगार के ग्राम प्रधान, ए .आर .पी .योगेंद्र शुक्ला, दिनेश कुमार चौबे, आरिफ लारी, लाल प्रताप सिंह, त्रिलोकी प्रसाद, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्रीकांत यादव, सूर्य प्रताप, अवनीश सिंह, धर्मेंद्र पांडे, रामानंद, घनश्याम वर्मा, विपुल तिवारी आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान

कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…

यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 3 शातिर गिरफ्तार
यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

भीषण आग में 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दर्जनों किसान प्रभावित
भीषण आग में 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दर्जनों किसान प्रभावित

हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…

24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में
24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में

कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking