News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: धूमधाम से मना विद्यालय का वार्षिकोत्सव

Ram Bihari Rao

Reported By:

Mar 10, 2024  |  7:36 PM

13 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: धूमधाम से मना विद्यालय का वार्षिकोत्सव
  • तब तक संघर्ष करो जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाय- प्रोफेसर डा0 शुक्ला

रामकोला/ कुशीनगर । स्थानीय नगर पंचायत के धुवांटीकर( चित्रगुप्त नगर) में स्थित एस .आर.पी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित प्रथम वार्षिक समारोह को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

आज की हॉट खबर- लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन,...

बतौर मुख्य अतिथि डीडीयू गोरखपुर, अंग्रेजी के विभागाध्यक्ष डा0 अजय कुमार शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षित व्यक्ति ही जीवन के हर क्षेत्र में ऊचाईयां तक पहुँचता है। उन्होंने कहा कि जीवन के सर्वांगीण विकास के लिए प्रत्येक व्यक्ति को शिक्षित होना जरूरी है। शिक्षा ही देश और समाज के विकास का जरिया है। उन्होंने मास्टर शब्द को परिभाषित करते हुए कहा कि स्कूल में शिक्षक बच्चों का माँ होता है , शिक्षक के जरिये बच्चों को संस्कार प्राप्त होता है।

उन्होंने कहा कि बच्चे को उपहार नहीं देंगे तो थोड़ी देर रोयेगा लेकिन संस्कार नहीं पायेगा तो जीवन भर रोयेगा। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को सफल होने के लिए आत्म विश्वास के साथ आइसक्रीम की तरह होना चाहिए। कहा कि शिक्षा के बदौलत ही पिछड़े हुए क्षेत्रों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़कर समाज को एक नया आयाम प्रदान किया जा सकता है और बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक कर उनका भविष्य संवारा जा सकता है। उन्होंने कहा कि एक वर्ष में ही बच्चों में संस्कार,अनुशासन, सांस्कृतिक उत्थान व शैक्षिक विकास का होना विद्यालय के भविष्य को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि तब तक संघर्ष करो जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाय। विशिष्ट अतिथि रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड ने कहा कि अशिक्षा समस्त अभावों की जननी है।अशिक्षा रूपी अंधियारे को दूर करने के लिए इस प्रकार के ज्ञान रूपी मंदिर के जरिए पाल्यों के अंदर प्रकाश पुंज बिखेरना पुनीत कार्य है। विधायक ने कहा कि इस क्षेत्र में यह पहला विद्यालय हैं जहां पर बच्चों का सर्वांगीण देखने को मिल रहा है, अच्छी और सस्ती शिक्षा देने के लिए इस विद्यालय प्रबंधन को कोटि- कोटि धन्यवाद। विद्यालय के निदेशक डा0 अरूण कुमार श्रीवास्तव ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि साहस और धैर्य के साथ प्रयास करें कुछ भी असम्भव नहीं है। मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

इस दौरान सरस्वती वंदना, गणेश वंदना, स्वागत गीत, राधा-कृष्ण नृत्य, बंगाली नृत्य सहित विद्यालय के छात्र- छात्राओं द्वारा अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। ग्लोबल एकेडमी की संगीत शिक्षिका सारिका श्रीवास्तव ने ‘ मंगल भवन अमंगल हारी……. ।, • पापा की शान, मम्मी की जान, बेटियां भाग्यवान होती है….समेत आदि प्यारा भजन व सुन्दर गीत की प्रस्तुति कर कार्यक्रम में समा बांध दी। हरे कृष्ण पाण्डेय ने कुशल संचालन करते हुए कहा कि वार्षिकोत्सव विद्यालय का आइना होता है।

इस मौके पर चेयरमैन सुनीता चौधरी, शिशु गोविन्द राव, मुरलीधर भागवत लाल महाविद्यालय मथौली के निदेशक राजेन्द्र श्रीवास्तव, डा0 अशोक कुमार उपाध्याय, डा0 धनंजय गोविन्द राव, प्रबंधक रागिनी श्रीवास्तव, एस.आर.पी.एन. की प्रबंधक चन्द्र किरण श्रीवास्तव, सुधीर चौहान,रजनीश पाण्डेय,भाजपा मण्डल अध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव, चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश चौधरी, सत्यवंत गोविन्द राव, डा0 उमेश मल्ल, राधेश्याम दीक्षित, त्रिपुरेश मल्ल, सभासद, रमेश यादव, आलोक गुप्ता, उदय प्रताप सिंह, राजेश सिंह, बड़काई गोविन्द राव, विनय श्रीवास्तव समेत क्षेत्र के तमाम गणमान्य व्यक्तियों के अलावा विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक एवं छात्र-छत्राओं की उपस्थिति रही।

संबंधित खबरें
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking