News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: एसडीएम ने सड़क किनारे से हटवाया अतिक्रमण

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jul 26, 2024  |  8:09 PM

41 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: एसडीएम ने सड़क किनारे से हटवाया अतिक्रमण

रामकोला/ कुशीनगर । रामकोला नगर में आये दिन हो रहे भीषण जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए शुक्रवार को उप जिलाधिकारी योगेश्वर सिंह के नेतृत्व में नगर पंचायत प्रशासन ने पुलिस फोर्स के साथ जेसीबी से अतिक्रमण को हटवाया। इसको लेकर अतिक्रमण किये लोगों के अंदर हड़कंप मचा रहा।

आपको बताते चलूँ कि नगर अन्तर्गत नाली तथा सड़क पर अतिक्रमण किये पटरी व्यवसायियों को नाली के अंदर अपनी दुकान कर लेने के लिए चार रोज पूर्व ही लाउड स्पीकर से प्रचार कर अपील किया गया था। जो दुकानदार प्रचार- प्रसार को अनसुना कर दिया था उस पर जेसीबी की कार्यवाई हुई। इस दौरान अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मचा रहा। इस कार्यवाई में दुकानों के बोर्ड, बैनर सहित तीन ठेला नगर पंचायत में भेजवाया गया तथा दुकान के आगे डाले गए टिन शेड और झोपड़ी को ध्वस्त किया गया।

एसडीएम ने ई0 ओ0 से कहा कि एक सप्ताह तक नगर पंचायत कर्मी निगरानी करें अगर दुबारा कोई अतिक्रमण करता है तो उसको समझाएँ, इसके बाद भी नहीं मानता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही सुनिश्चित करें। एसडीएम श्री सिंह ने बताया कि दुकानदारों द्वारा सड़क के पटरियों पर अतिक्रमण करने की वजह से भारी जाम लग जाता है और कभी-कभी एम्बुलेंस उसमें फंस जाता है और मरीज का जीवन संकट में पड़ जाता है। भारी जाम लगने के कारण तमाम आवश्यक कार्य भी प्रभावित होते हैं तथा दुर्घटनाएं होती है । उन्होंने बताया कि समय-समय पर अतिक्रमण करने वालों की निगरानी होती रहेगी।

इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार वर्मा, एस. आइ. दिनेश यादव , एस.आइ अनिल यादव, राजस्व निरीक्षक राकेश लाल श्रीवास्तव, लेखपाल आशुतोष के अलावा हेड कांस्टेबल हिमांशु सिंह, का0 शिवबरन यादव सहित तमाम पुलिस फोर्स तथा प्रदीप गुप्ता ,इन्द्रजीत यादव, विकास राव, आमिर इराकी,हर्ष कुमार, देश कुमार समेत अन्य नगर पंचायत कर्मी उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking