रामकोला/कुशीनगर। सीएचसी परिसर रामकोला में वर्षों से खड़ी एक निष्प्रयोज्य एम्बुलेंस में शनिवार को अज्ञात कारणों से आग लग गयी और एम्बुलेंस धू-धूकर जलने लगा। सीएचसी प्रभारी डा0 शेष कुमार विश्वकर्मा ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दिया।
मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची और आग फैलने से पूर्व ही फायर ब्रिगेड के लोगों ने आग को बुझा दिया। सीएचसी प्रभारी श्री विश्वकर्मा ने बताया कि निष्प्रयोज्य एम्बुलेंस सीएचसी परिसर में लगभग एक दशक पूर्व से पड़ा था। जैसे ही मुझे जानकारी मिली कि परिसर अन्तगर्त वर्षों से खराब पड़ी एम्बुलेंस में आग लग गयी है और वह धू-धूकर जल रहा है तो मै तत्काल फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस को सूचना दे दिया।
फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची और आग फैलने से पूर्व ही आग को बुझा दी गई।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…