News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: आंगनबाड़ी कार्यकत्री का हुआ संवेदीकरण

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jul 6, 2021  |  4:54 PM

829 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: आंगनबाड़ी कार्यकत्री का हुआ संवेदीकरण

रामकोला/कुशीनगर | पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रामकोला ब्लॉक सभागार में प्रभारी चिकित्साधिकारी के दिशा निर्देश में प्रभारी सीडीपीओ ,बीपीएम आलोक मिश्रा, बीसीपीएम,यूनिसेफ मॉनिटर तथा डब्ल्यूएचओ मॉनिटर एवं आंगनबाड़ी के ब्लॉक अध्यक्ष संजू कुशवाहा की उपस्थिति में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम/ दस्तक कार्यक्रम का सफल प्रशिक्षण संवेदीकरण कराया गया। सीडीपीओ कृष्णावती देवी ने 12 जुलाई  से 25 जुलाई 2021 तक चलने वाले दस्तक अभियान में समस्त कार्यकत्रियों को घर-घर जा कर संचारी रोग ,बुखार में देरी पड़ेगी भारी का संदेश देेेने की बात कही।बीसीपीएम विनय कुमार सिंह ने जे ई/एईएस संचारी रोग नियंत्रण ,बचाव तथा एंबुलेंस के प्रयोग ,शुद्ध पानी पीने, हाथ धोने ,शौचालय का प्रयोग करनेे सहित बच्चों के टीकाकरण पर विशेष जोर दिया।यूनिसेफ मॉनिटर चिरंजीव द्वारा चूहे, छुछुन्दरो के प्रयोग एवं नालियों में गंदगी ,शुद्ध पानी पीने पर विशेष जानकारी दी गई।डब्ल्यूएचओ मानीटर साहिल पाठक द्वारा  30 जुलाई 2021 तक चलने वाले कोविड-19 टीकाकरण के कलस्टर रिपोर्ट के बारे में जानकारी दी गई।इस दौरान नीतू देवी, विनीता देवी, केशरंजन सिंह ,सुशीला देवी समेत आदि कार्यकत्री उपस्थित रही।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की...

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking