रामकोला/कुशीनगर। संचारी रोग के नियंत्रण हेतु लोगों को जागरूक करने के लिए नगर पंचायत रामकोला में कार्यक्रम आयोजित किया गया जापानी इंसेफेलाइटिस/ एक्यूट एमिनो सिंड्रोम /नौकी बीमारी आदि के बारे में भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई तथा संवेदीकरण किया गया।
बीपीएम आलोक मिश्रा व यूनिसेफ बीएमसी चिरंजीवी ने संयुक्त रूप से बताया कि संचारी रोग से बचाव के लिए शुद्ध पेय जल, नालियों की साफ-सफाई , कचरा निस्तारण, इंडिया मार्का हैंडपंपों, चबूतरों की मरम्मत ,खुली नालियों को ढ़कने, सूअर बाड़ा में फागिंग एवं सूअरों को बांध के रखना, टूटी नालियों की मरम्मत आदि विषयों पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने बताया कि सरकार के द्वारा चलाए जा रहे अति महत्वपूर्ण कार्यक्रम संचारी रोग नियंत्रण अभियान जो 1 अप्रैल 20 23 से 30 अप्रैल 2023 तक लोगों की जागरूकता के लिए चलाया जाना प्रस्तावित है। सभी से अपील किया कि जिन जगहों पर पानी ज्यादा जमा हो रहा हो या झाड़ियां हो गयी हो वहा पानी निकासी के साथ ही झाड़ियों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देनेे की जरूरत है।
इस दौरान बीसीपीएम विनय सिंह,पूर्व सभासद,विकास चौहान,विकास राव, सफाई नायक,सफाई कर्मी सहित आदि उपस्थित रहे।
खड्डा, कुशीनगर। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों का मानदेय सरकार ने बढ़ा दिया है।…
मथौली बाजार, कुशीनगर । बुधवार को नगर पंचायत मथौली कार्यालय के सभागार में आयोजित…
सुकरौली। नगर पंचायत में नवनियुक्त मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय माहौल में…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील परिसर में उस समय अफरा तफरी मच गयी जब…