रामकोला/ कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। कोरोना काल की वजह से जन्माष्टमी पर्व की धूम कस्बा व बाजारों में काफी फीकी रही।लेकिन सोमवार को सुबह से ही कृष्ण जन्म मनाने के लिए घरों में तैयारियां शुरू हो गई थीं, लोगों ने व्रत भी रखा था। इसलिए घरों में सुबह से ही पूजा अर्चना शुरू हो गया। महिलाओं ने सुबह घरों में पूजा करने के बाद दिन के समय झांकियां सजाईं और प्रसाद की तैयारी की। रात 12 बजे तक भजन कीर्तन के दौर चलते रहे। जैसे ही 12 बजे कान्हा का आगमन हुआ घर-घर बधाई गीत शुरू हो गयी और लोग नंद के आनंद भयौ जय कन्हैया लाल की…. के नारे लगाने के साथ ही आतिशबाजी भी शुरू हो गयी।इस दौरान घरों में बच्चों ने झाँकियाँ भी निकाली।इस अवसर पर प्रसाद का भी वितरण किया गया।कोरोना वायरस के चलते जन्माष्टमी पर क्षेत्र में चहल-पहल नहीं के बराबर थी।लेकिन घरों में जन्माष्टमी मनाने के लिए लोगों में काफी उत्साह दिखा।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…