रामकोला/कुशीनगर । रामकोला क्षेत्र के पकड़ी बांगर निवासी इंजीनियर दिलीप कुमार श्रीवास्तव उम्र 58 का बुधवार को इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही उनके गांव सहित पूरे क्षेत्र के लोग व शुभचिन्तक शोकाकुल हो गये।
पकड़ी बांगर निवासी दिलीप कुमार श्रीवास्तव अरुणाचल प्रदेश में इंजीनियर थे। उन्होंने समाज सेवा के लिए गांव में स्वर्गीय राम नारायण लाल स्मृति सेवा समिति का गठन किया। जिसके तहत प्रतिवर्ष गरीब कन्याओं का अपने खर्चे से विवाह करवाते थे। दिलीप श्रीवास्तव एक साल से बीमार चल रहे थे , के दौरान स्वस्थ भी हो गए थे। लेकिन अचानक बुधवार को लखनऊ में एक नीजी अस्पताल में इलाज के दौरान उनका देहांत हो गया। गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार कप्तानगंज राम जानकी घाट पर किया जाएगा।
उनके निधन पर रमेश चंद्र श्रीवास्तव, रविंद्र श्रीवास्तव, गुड्डू श्रीवास्तव ,सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, अमरेश श्रीवास्तव सहित तमाम लोगों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया है।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…