रामकोला/कुशीनगर। आगामी पर्व चैत्र रामनवमी तथा ईद को शांति पूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने को लेकर रामकोला थाना परिसर में गुरूवार को पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई।
थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि पर्व सामाजिक समरसता एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करने के लिए होता है।हम त्यौहार में कोई ऐसा कार्य न करे जिससे आपसी सद्भावना भंग हो।उन्होंने कहा कि अगर किसी असामाजिक तत्व ने पर्व में अशांति फैलाने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। पर्व को आपसी विवाद से नहीं जोड़ना चाहि।
प्रभारी निरीक्षक श्री सिंह ने पीस कमेटी में आये लोगों से पर्व के दौरान आने वाली समस्याओं से अवगत भी हुए।इस दौरान जुल्फिकार अली,जनार्दन यादव, मैनुद्दीन उर्फ मैना सहित आदि क्षेत्रीय लोगों के अलावा एस. आइ. कस्तूरी सिंह, एस.आइ. मिथिलेश प्रजापति,राजनाथ सिंह, प्रदीप सिंह, संजीव यादव आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
खड्डा, कुशीनगर। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों का मानदेय सरकार ने बढ़ा दिया है।…
मथौली बाजार, कुशीनगर । बुधवार को नगर पंचायत मथौली कार्यालय के सभागार में आयोजित…
सुकरौली। नगर पंचायत में नवनियुक्त मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय माहौल में…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील परिसर में उस समय अफरा तफरी मच गयी जब…