News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुआ पथराव

Ram Bihari Rao

Reported By:

Apr 4, 2024  |  8:04 PM

66 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुआ पथराव

रामकोला/कुशीनगर । रामकोला थाना क्षेत्र के गाँव बिहुली सोमाली उर्फ हनुमानगंज में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए पथराव में दोनों तरफ से करीब आधा दर्जन लोग चोटिल हो गये।

जानकारी होने ही मौके पर पुलिस पहुँची और घायलों को इलाज हेतु सीएचसी रामकोला भेजवायी ओर दो पूर्व प्रधान सहित तीन लोगों को थाने लाई।
प्राप्त समाचार के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के बिहुली सोमाली उर्फ हनुमानगंज निवासी फागू यादव आदि की पुरानी झोपड़ी अरुण तिवारी व सुरेंद्र तिवारी के दरवाजे के सामने थी। गत 10/11 मार्च को यह झोपड़ी जल गई। फागू यादव के पक्ष के लोगों ने थाने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने उनके तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। गुरुवार को फागू यादव पक्ष के लोग उसी स्थान पर छप्पर और टीनशेड रख रहे थे जबकि मुकदमा का हवाला देते हुए अरुण तिवारी पक्ष के लोग विरोध कर रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान जमकर ईंट चले। पथराव में एक पक्ष के सुरेंद्र तिवारी उनकी पत्नी मीना देवी घायल हो गये। पथराव में मौके पर पहुंचे पुलिस के जवान भी चोटिल हुए । पुलिस घायल दम्पति को इलाज हेतु रामकोला सीएचसी भेजवाया। जहां चिकित्सकों ने दोनों घायलों को प्राथमिक इलाज कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि दूसरे पक्ष के उषा, रामराज, हरेंद्र यादव ,फागू भी घायल हुए हैं।

सूचना मिलते ही रामकोला थाना प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और मामले को संभाले। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक श्री सिंह ने कहा कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शांति व्यवस्था कायम कर दिया गया।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking