रामकोला/कुशीनगर । रामकोला थाना क्षेत्र के अन्तर्गत रामकोला-नौरंगिया मार्ग पर खपरधिक्का के सामने मंगलवार की दोपहर रामकोला चीनी मिल पर गन्ना लेकर जा रही ट्रैक्टर-टेलर पलट गई। ट्रैक्टर पर बैठा एक अन्य युवक चपेट से बाहर जा गिरा लेकिन चालक मजहर अंसारी उम्र 21 वर्ष निवासी मीठहा माफी ट्रैक्टर के नीचे दबकर घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुँची और घायल चालक मजहर को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामकोला भिजवाया। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।
जानकारी मिली है कि थाना क्षेत्र के खपरधिक्का गाँव के सामने गन्ना लेकर जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और सड़क के दायीं ओर ट्रेलर समेत करीब दस फीट नीचे पलट गई। एक व्यक्ति तो थोड़ा दूर जा गिरा लेकिन चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया। शोर मचाने पर राहगीर व ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचा और चालक को बाहर निकाला।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…