News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: समाधान दिवस में आये समस्याओं को गंभीरता ले- डीएम

Ram Bihari Rao

Reported By:

Aug 28, 2021  |  6:06 PM

726 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: समाधान दिवस में आये समस्याओं को गंभीरता ले- डीएम

रामकोला/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। बारिश के बावजूद डीएम व पुलिस कप्तान रामकोला थाना पर आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर पहुंच फरियादियों की समस्याओं को सुना और समस्याओंं के निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देश दिया ।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की...

अगस्त माह के चौथे व अंतिम शनिवार को रामकोला थाना परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी एस राजलिंगम व पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र कुमार पटेल पहुंचे तथा फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से संज्ञान में लेकर संबंधित को निस्तारण हेतु निर्देश दिया।थाना क्षेत्र के बिहुली निस्फी के ग्राम प्रधान अब्दुल सज्जाद उर्फ जुगनू के नेतृत्व में पहुंचे लगभग एक दर्जन ग्रामीणों ने दर्जनों घर में पानी घुसने की लिखित शिकायत देकर बताया कि गांव के बगल से जाने वाली माइनर पर बनी साइफन के मुँह पर दूसरे गांव के एक व्यक्ति द्वारा घर बना कर अतिक्रमण कर लिया गया है जिससे जल निकासी बाधित है। जिलाधिकारी ने तत्काल एसएचओ दुर्गेश कुमार सिंह एवं राजस्व कर्मियों को निर्देश दिया कि मौके पर जाकर अतिक्रमण को हटवा कर जल निकासी की व्यवस्था करायें।डीएम ने उपस्थित सभी विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की यह पहली प्राथमिकता है कि थाना समाधान दिवस में जो भी समस्याए आ रही है उसको गंभीरता से ले और मौके पर पहुंच त्वरित कार्यवाही कर समस्या का समाधान करायें। डीएम ने एसएचओ को निर्देश दिया कि राजस्व से सम्बंधित मामलों में चाहे वह न्यायालय में लंबित ही क्यो न हो उस पर कार्यवाही कर आपस में भाईचारा का संबंध स्थापित कराये।शनिवार को रामकोला थाना समाधान दिवस में कुल तीन समस्याए आयी जिसमें एक का तत्काल निस्तारण हो गया तथा दो को त्वरित कार्यवाही करने का निर्देश दिया।इस दौरान तहसीलदार कप्तानगंज अहमद फरीद खान ,कानूनगो शिवकुमार गुप्ता ,लेखपाल राकेश तिवारी, एस.आइ. राजीव नरायन यादव,महेंद्र चौधरी, दीनबन्धु तिवारी सहित तमाम विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking