रामकोला/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत अमरूद तोड़ने को कहकर घर से निकली नाबालिग के घर न लौटने पर पिता ने थाने में तहरीर देकर गांव की एक महिला व एक अन्य व्यक्ति पर लड़की के अपहरण की आशंका जताई है।
रामकोला थाना क्षेत्र के एक गांव की 12 वर्षीया नाबालिग घर से अमरूद तोड़ने निकली।जिसके वापस न आने पर परिजनों ने लड़की को ढूढने लगे।पूरी छानबीन करने के बाद भी जब लड़की का सुराग नहीं लगा तो परेशान पिता ने थाने में लिखित तहरीर दी। पुलिस को दिए तहरीर में पिता ने गांव की एक महिला पर आरोप लगाया है कि काफी देर तक वह महिला उनके घर के पीछे बैठी रही तथा चेहरा ढके एक व्यक्ति से बात करती रही। उसी महिला ने उनकी पुत्री से कुछ बात की इसके बाद से उनकी नाबालिग किशोरी गायब हो गई। पुलिस ने शक के आधार पर कुछ लोगों से पूछताछ कर लड़की को ढूढने में जुटी हुई है। इस संबंध में रामकोला थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। मामला बड़ा पेचीदा लग रहा है।इस मामले में 363 का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।तहकीकात कर शीघ्र ही लड़की का पता लगा लिया जाएगा।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…