रामकोला/कुशीनगर। थाना क्षेत्र के अमडरिया गांव निवासी टेंट व्यवसायी अमृत गुप्ता तीन रोज पूर्व एक बाइक की ठोकर से गंम्भीर रूप से घायल हो गये।परिवार के लोग उनका इलाज गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में करा रहे थे। शुक्रवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस संबंध में मृतक के पुत्र ने रामकोला थाने में लिखित सूचना देकर आवश्यक कार्यवाही की मांग की है।
रामकोला थाना क्षेत्र के अमडरिया निवास अमृत गुप्ता उम्र 46 वर्ष गत 3 जुलाई को रात लगभग 8 बजे अपने मकान के पास बैठे थे तभी टेकुआटार की तरफ से तेज गति से आ रहे बाईक सवार ने उन्हें ठोकर मार दी।ठोकर तेज लगने के कारण टेंट व्यवसाई तुरंत गिरकर बेहोश हो गया। परिजनों ने इलाज के लिए उन्हें लेकर रामकोला सीएचसी पहुंचे।सीएचसी के डाक्टर उनकी हालत गंभीर देख मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। मेडिकल कालेज के चिकित्सको ने उनके अच्छे इलाज हेतु लखनऊ केजीएमसी ले जाने का सलाह दिया। परिजनों ने लखनऊ न ले जाकर गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज कराने लगे।शुक्रवार को दिन में ग्यारह बजे के लगभग इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अमृत गुप्ता की मौत की खबर सुनकर परिजन सहित क्षेत्र के लोग शोकाकुल हो गये।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…