रामकोला/कुशीनगर। रामकोला ब्लाक क्षेत्र के कुसम्हां ग्राम पंचायत अन्तर्गत रगरगंज बाजार स्थित श्रीराम जानकी मंदिर के वार्षिक उत्सव की चतुर्थ दिवसीय समारोह की शुरुआत गुरूवार को विधिवत हवन पूजन के साथ हुआ।तत्पश्चात श्री वृन्दावन धाम से आये आचार्य सतीश शरण पाण्डेेेय ने रामचरित मानस के सुन्दर काण्ड पाठ कर चार दिवसीय समारोह की शुरुआत की।
मंदिर के पुजारी रामानन्द दुबे ने बताया कि वृन्दावन धाम से आये आचार्य द्वारा 4 फरवरी तक प्रत्येक दिन दोपहर 12 बजे से कथा तथा रामलीला मण्डली द्वारा शाम 7 बजे से रासलीला की प्रस्तुति की जायेेगी और 5 फरवरी को वृहद भंडारा व प्रसाद वितरण होगा।इस दौरान आयोजक योगेंद्र बंका ,पीयूष बंका , राकेश कुमार बंका , पंकज पोद्दार, कैलाश तिवारी, बबलू तिवारी, रंजीत सिंह गोलू , विनोद जायसवाल आदि लोग उपस्थित रहे।
खड्डा, कुशीनगर। कस्बा क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 स्थित स्वामी विवेकानंद नगर निवासी शिक्षक…
तमकुहीराज, कुशीनगर। मानवता और संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश करते हुए सेवरही विकास खंड…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के करदह तिवारी टोला गांव में अज्ञात कारणों से…