रामकोला/कुशीनगर। श्री श्याम जन्म महोत्सव के अवसर पर शुक्रवार की रात्रि में रामकोला श्री श्याम मंदिर के परिसर में भजन का आयोजन किया गया।इस दौरान प्रभु के भक्तों ने केक काटकर जन्मदिन को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया।
पूर्व वर्षों की भाँति इस वर्ष भी रामकोला नगर के श्री श्याम मंदिर में श्री श्याम प्रभु के जन्मोत्सव के अवसर पर श्री श्याम मण्डल समिति द्वारा कार्तिक मास के देव उठनी एकादशी को दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में आयी कोलकाता के सुप्रसिद्ध भजन गायिका तोषी कौर की भजनों पर श्री श्याम भक्त रात भर थिरकते रहे।इस मौके पर श्री श्याम प्रभु का भव्य श्रृंगार करने के साथ ही मनमोहक झांकी सजाई गई तथा भक्तों ने एक दूसरे के साथ फूलो की होली खेली तथा भक्तों ने शाम को सवा मनी प्रसाद चढ़ाया। दो दिनों तक चलने वाले कार्यक्रम शनिवार को प्रसाद वितरण के साथ सम्पन्न हो गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष श्रवण छपड़िया, सुनीता छपड़िया, प्रमोद केडिया, अमित केडिया, अजय तुलस्यान, श्यामलाल अग्रवाल, पवन चौधरी, सन्तोष केडिया, पंकज अग्रवाल, शंभु केडिया, संजय केडिया,राजीव अग्रवाल, सोनी केडिया, सीमा केडिया, चंदन केडिया, निकिता केडिया, विशाल केडिया, अंजनी चौधरी, धीरज केडिया, ममता केडिया, संगीता अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, मंजू देवी, रेनू तुलस्यान, सरोज गर्ग, अर्चना अग्रवाल, उषा बंका, सुशील बंका,कान्हा अग्रवाल, गायत्री बंका, मनोज तुलस्यान, उमा तुलस्यान, अनुज अग्रवाल, अंकित अग्रवाल,दीपक छापड़िया , विमल खेतान, रौनक अग्रवाल सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल रहे।
कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…
कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…
खड्डा थाना क्षेत्र के बंजारी पट्टी नहर चौराहे पर कार से भीषण हादसा खड्डा,…