रामकोला/कुशीनगर । स्थानीय थाना क्षेत्र के अन्तर्गत रामकोला – लक्ष्मीगंज रेल मार्ग पर डम्मर छपरा गाँव के पूरब सोमवार को साढ़े ग्यारह बजे के लगभग लोगों ने एक पैतीस वर्षीय व्यक्ति का शव देखा। किसी स्थानीय व्यक्ति ने इसकी सूचना पुलिस को दी।सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव की शिनाख्त हरेंद्र पुत्र विजय कोतवाली पडरौना वाल्मीकि नगर के रूप में की है।
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान जेब में रखे आधार कार्ड से की गई हैं।थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…
कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…
खड्डा थाना क्षेत्र के बंजारी पट्टी नहर चौराहे पर कार से भीषण हादसा खड्डा,…