रामकोला/कुशीनगर रामकोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा भाजपा मण्डल अध्यक्ष के फोर व्हीलर को पेट्रोल छिड़ कर जलाने का प्रयास नाकाम होने से एक बहुत बड़ा हादसा टल गया और उनका परिवार सुरक्षित बच गया।
घटना रामकोला थाना क्षेत्र के नगर पंचायत रामकोला वार्ड नंबर 5 चित्रगुप्त नगर धुआँटीकर की है। गत 15/16 मई की रात्रि को अनूप कुमार श्रीवास्तव ,मण्डल अध्यक्ष भाजपा रामकोला के पैतृक निवास धुआंटीकर में उनके मकान के अगले हिस्से में पड़े कटरैन शेड के नीचे खड़ी मारूति 8 हंड्रेड को रात्रि मेें लगभग 1 बजे परिवार की एक महिला सदस्य ने जलते देखा और इसकी जानकारी तत्काल मण्डल अध्यक्ष को दी। जिससे तत्काल आग को फैलने से पहले ही बुझा दिया गया और घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी।मण्डल अध्यक्ष श्रीवास्तव ने बताया कि मेरे गाड़ी में एलपीजी किट लगा हुआ है।संयोग अच्छा रहा कि जानकारी हो गयी अन्यथा मेरा पूरा ही हादसे का शिकार हो जाता।उन्होंने बताया कि इस घटना से चुनावी रंजीश की बू आ रही है। असमाजिक तत्वों ने एक बड़ी घटना को अंजाम देने की जो साजिश रची थी ईश्वर की कृपा से वह नाकाम हो गयी। उन्होंने बताया कि आवश्यक कार्यवाही हेतु पुलिस को तहरीर दे दी गई।
इस घटना की जानकारी आम होते ही मण्डल अध्यक्ष के घर पार्टी पदाधिकारियों तथा उनके शुभचिंतकों का आवागमन शुरू हो गया। यह भी कहते सुना गया कि रात 12 बजे के लगभग धुवांटीकर चौराहा पर मोटरसाइकिल सवार युवकों ने बाहर बैठे दुकानदार से माचिस माँग की गयी थी.
कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…
कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…