रामकोला/कुशीनगर। रामकोला सीएचसी के अंतर्गत न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आरोग्य मेला का बतौर मुख्य अतिथि हिंदू युवा वाहिनी के जिला महामंत्री फूलबदन कुशवाहा ने फीता काटकर शुभारंभ किया तथा कार्यक्रम में उपस्थित लगभग दो दर्जन आशा बहुओं को स्मार्टफोन वितरित किया। बतौर मुख्य अतिथि श्री कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा है कि चलाए जा रहे स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री पूज्य महाराज जी के द्वारा गांव के गरीब किसान, मजदूर को हर संभव स्वास्थ्य सुविधा दिलाने के क्रम में आशा बहुओं को स्मार्टफोन देना सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि अब आशा बहुएं भी गर्भवती महिलाओं,क्षय रोगियों तथा कोविड से संंक्रमित व्यक्ति की सूूचना स्मार्ट फोन के जरिए वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुँचा कर ईलाज भी करा सकेेंगी।कार्यक्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी डॉ प्रमिला कुशवाहा, सीएचओ पूजा वर्मा, डॉ अजय कांत, डॉक्टर संजय ,फार्मासिस्ट जामीद अंसारी,संगीनी यशोदा देवी, गिरजा शंकर प्रसाद, रामाकांत प्रजापति, अंकुर पांडे, संजय जायसवाल, धनंजय गोंड, शेेषनाथ गोंड,भुुटेेली गिरी सहित आशा बहुएं एवं गांव के तमाम लोग उपस्थित रहे।
इसी क्रम में शासन सरकार के मंशा के अनुरूप प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पगार खोटही, दिउलिया मनिया छापर आदि उपकेंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का पूर्व विधायक व प्रधानमंत्री जी के चहेते भुलई भाई जी ने आशाओं को स्मार्टफोन वितरित किया।उन्होंने मुख्यमंत्री जी के कार्यों की सराहना करते हुए कहे कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में स्मार्टफोन आगे चलकर मील का पत्थर साबित होगा तथा लोगों के स्वास्थ्य का डाटा रखने में स्मार्टफोन की अहम भूमिका होगी साथ ही स्वास्थ्य संबंधित सूचनाओं के आदान-प्रदान में उपयोगी साबित होगा।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डा0 ए0पी0 गुप्ता ने चंदरपुर ,बड़हरा बाबू,परोरहा उप केंद्र की आशाओं को भी स्मार्टफोन वितरित किया गया।स्मार्टफोन पाकर आशाओं के चेहरे खिल उठे। इस दौरान बीपीएम आलोक मिश्रा,बीसीपीएम विनय सिंह,डॉ विद्याशंकर कुशवाहा ,सी एच ओ कृतिमा,संगिनी इंदु कुशवाहा , मीना कुशवाहा, आशा माधुरी सुशीला, मनसा, शीला, मजरूह, किरन सिंह, सुन्दरमणी ,सुशिला, जिउती, बिनीता, राधा आदि मौजूद रहे।
कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…
कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…