News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: यात्रियों की समस्याओं को लेकर पूर्व विधायक ने रेलवे की स्थायी संसदीय समिति के चेयरमैन को एक ज्ञापन सौंपा

Ram Bihari Rao

Reported By:

Sep 8, 2021  |  3:41 PM

1,435 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: यात्रियों की समस्याओं को लेकर पूर्व विधायक ने रेलवे की स्थायी संसदीय समिति के चेयरमैन को एक ज्ञापन सौंपा
  • पूर्व विधायक ने चेयरमैन के समक्ष याचिका प्रस्तुत किया
  • वर्षों से ठप पड़ी महत्वपूर्ण छितौनी- तमकुही रेल मार्ग परियोजना के तरफ स्थायी समिति के चेयरमैन का ध्यान आकृष्ट कराया
  • पूर्व विधायक ने गोरखपुर-थावें रेलखण्ड पर ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की किया मांग

रामकोला/कुशीनगर (न्यूज़ अड्डा)। पूर्व विधायक मदन गोविन्द राव ने जनपद की रेल खंडों पर यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा बढ़ाने की मांग के संबंध में कुशीनगर जनपद में आए रेलवे मामलों की स्थायी संसदीय समिति को एक ज्ञापन सौंपा।

आज की हॉट खबर- तरयासुजान ; पुलिस ने दहेज हत्या के मुख्य आरोपी को...

पूर्व विधायक ने रेलवे की स्टैडिंग कमेटी के चेयरमैन राधामोहन सिंह को दिये गये ज्ञापन में कहा है कि कुशीनगर को रेल मार्ग से जोड़ने का कार्य व्यवसायिक एवं पर्यटन की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है है। ऐतिहासिक बौद्ध स्थल कुशीनगर को रेल मार्ग से जोड़ने का केेन्द्र सरकार ने संकल्प भी लिया था इसके साथ ही जनपद में पनियहवा-छितौनी-तमकुही रेल लाईन के निर्णय लेकर काफी जमीन भी अधिग्रहण कर चुकी है लेकिन वर्तमान में कार्य ठप एवं उपेक्षित है। उक्त रेल लाईन के निर्माण एवं ट्रेन संचालन से इस अति पिछड़े क्षेत्र का तेजी से विकास,बड़ी गण्डक के बाढ़ से सुरक्षा तथा आपात स्थिति में भारत-चीन एवं नेपाल सीमा के समानान्तर आवागमन की अतिरिक्त सुविधा देश को उपलब्ध हो सकती है। इसके साथ ही पूर्व विधायक श्री राव ने बताया की गोरखपुर-नरकटियागंज रेल खण्ड पर दिन में पैसेंजर गाड़ियों के अभाव के चलते चिकित्सा ,व्यवसाय एवं शिक्षा क्षेत्र से सम्बंधित लोगों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।इसलिए कम से कम प्रतिदिन दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेन का संचालन कराना जनहित में आवश्यक है।श्री राव ने बताया कि उपनगर में चीनी मिल एवं प्रसिद्ध सनातन विश्व दर्शन मन्दिर है,जहां साल भर हजारों की तादाद में दूर दूर से लोग आते जाते हैं इसलिए गाड़ी संख्या05114 छपरा-गोमतीनगर का रामकोला में ठहराव किया जाय और

गोरखपुर-थावें-सीवान रेल खंड पर छपरा-गोमती नगर एवं पाटलीपुत्र-गोरखपुर मात्र दो गाड़ियां ही छपरा-लखनऊ एवं पाटलिपुत्र-गोरखपुर को जोड़ती है, यदि बांद्रा (अवध एक्सप्रेस)को जो तीन दिन बांद्रा से चलकर गोरखपुर आकर रुक जाती है उसे सप्ताह में कम से कम दो दिन गोरखपुर-थावे-सीवान तक चला दिया जाए इससे इस रूट तमाम यात्रियों को इसका लाभ प्राप्त हो सकता है,सहित अन्य मांगे की।

रेलवे की स्टैंडिग कमेटी के चेयरमैन श्री राधामोहन सिंह जी ने याचिका (Petition ) को प्रबल संस्तुति के साथ रेल मंत्रालय को भेजने का आश्वासन दिया एवं पूर्व विधायक को आश्वस्त करते हुए कहा कि याचिका की एक -एक बिंदु संसद मे पेश होगी तथा यात्रियों को जल्द ही सुविधाओं का एहसास होगा।

संबंधित खबरें
तरयासुजान ; पुलिस ने दहेज हत्या के मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार
तरयासुजान ; पुलिस ने दहेज हत्या के मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र में विगत माह जनवरी की नौ तारीख को…

अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16 फरवरी को विराट दंगल का महाकुंभ
अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16 फरवरी को विराट दंगल का महाकुंभ

तमकुहीराज,कुशीनगर। ग्रामीण खेल संस्कृति की पहचान और पारंपरिक अखाड़ा परंपरा का प्रतीक दंगल न…

नहर में मिला बुजुर्ग का शव देखकर मची सनसनी
नहर में मिला बुजुर्ग का शव देखकर मची सनसनी

बजहीं गांव निवासी सुकई प्रसाद के रूप में पहचान खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा…

कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर स्वर्णकार से लाखों की लूट
कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर स्वर्णकार से लाखों की लूट

कुशीनगर। नेबूआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking