News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: छात्राओं को आत्मरक्षा हेतु शारीरिक व मानसिक रूप से निपुण बनाना ही प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य – मांडवी सिंह

Ram Bihari Rao

Reported By:

Feb 9, 2024  |  7:41 PM

17 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: छात्राओं को आत्मरक्षा हेतु शारीरिक व मानसिक रूप से निपुण बनाना ही प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य – मांडवी सिंह

रामकोला/कुशीनगर । रामकोला नगर पंचायत अन्तर्गत शिवाजी नगर (मोरवन) में विगत सात दिनों से चल रहे वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा कार्यक्रम के तहत छात्राओं को प्रशिक्षित करने का क्रम जारी है।
जानकारी के बताते चलूँ कि बेसिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश के अन्तर्गत संचालित परिषदीय एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में नामांकित छात्राओं को मानसिक तथा शारीरिक रूप से शक्तिशाली और आत्मरक्षा के दांव पेंचों में निपुण बनाए जाने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का क्रियान्वयन सुनिश्चित कराया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत 11 से 14 वर्ष आयु वर्ग की उच्च प्राथमिक विद्यालय की छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण के साथ-साथ मानसिक रूप से संतुलित एवं किसी भी अप्रत्याशित घटना से निपटने के लिए सशक्त होने का प्रशिक्षण दिए जाने का प्रावधान किया गया है। जिसके लिए विद्यालयों में तैनात शारीरिक व्यायाम शिक्षक, शिक्षिका एवं अनुदेशक द्वारा प्रत्येक कार्य दिवस में एक घंटे की अवधि का सत्र आयोजित किया जा रहा है। इस सत्र में सामान्यतः व्यायाम, योग, साफ सफाई के साथ-साथ आत्मरक्षा से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम को भी शामिल किया गया है। इसी क्रम में उच्च प्राथमिक विद्यालय मोरवन रामकोला कुशीनगर में पिछले सात दिनों से खेल प्रशिक्षक मांडवी सिंह द्वारा छात्राओं को वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्रत्येक दिवस सुनिश्चित कराया जा रहा है। जिसमें छात्राओं को स्टांस, ब्लॉक्स, मानव शरीर के नाजुक अंग,आत्मरक्षा किट, स्ट्राइक पंच, जेंडर सशक्तिकरण से संबंधित गतिविधियां, बालिकाओं की सुरक्षा पर आधारित खेल, सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श, महिला व बालिकाओं की सुरक्षा के लिए कानून व दंड, भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत यौनिक हिंसा से संबंधित कानूनी प्रावधान तथा बालिकाओं एवं महिलाओं हेतु आवश्यक हेल्पलाइन नंबर इत्यादि विषयों की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। छात्राएं इस कार्यक्रम से बेहद प्रसन्न एवं उत्साहित हैं।

आज की हॉट खबर- लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन,...

इस सम्बंध में खेल प्रशिक्षक मांडवी सिंह ने बताया कि, छात्राओं को मानसिक एवं शारीरिक रूप से सशक्त बनाते हुए आत्मरक्षा हेतु पूरी तरह निपुण बनाना ही कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। इस दौरान उच्च प्राथमिक विद्यालय मोरवन की प्रधानाचार्या सावित्री गुप्ता, सहायक अध्यापक संतोष लाल श्रीवास्तव, हकीमुद्दीन सिद्दीकी तथा विद्यालय की छात्राएं मौजूद रही।

संबंधित खबरें
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking