रामकोला/कुशीनगर। परम्परा के अनुसार इस वर्ष भी फाल्गुन द्वादशी तिथि पर शनिवार को मारवाड़ी समाज के लोगों ने रामकोला नगर में होली निशान यात्रा निकाली।इस दौरान मारवाड़ी समाज के सैकड़ों की तादाद में पुरूष एवं महिलाएं हाथ मेें निशान लिए खाटू श्री श्याम प्रभु का जय घोष करते ढोल ताशे के संग होली गीत के धुन पर थिरकते एवं अबीर- गुलाल उड़ाते नगर भ्रमण कर श्याम मंदिर पहुंचे और अपना निशान श्याम प्रभु को अर्पित किए तथा प्रभु का पूजन- अर्चन करने के बाद श्याम प्रभु के साथ जमकर अबीर- गुलाल उड़ाए और प्रसाद ग्रहण किये। यह यात्रा फाल्गुन मास में होली पूर्व मारवाड़ी समाज के लोगों द्वारा मनाए जाने वाला परंपरागत निशान उत्सव था।
इस अवसर पर श्रवण छपड़िया, मनोज केडिया , राजीव अग्रवाल,चंदन केेडिया, राजेश तुलस्यान,सुरेश अग्रवाल ,अमित तुलस्यान,संजय केडिया,राजेंद्र केडिया, शंभू केडिया,मनोज तुलस्यान, दीपक तुलस्यान, सुनीता छपड़िया, पवन केडिया,अमित कुमार अग्रवाल, हरिशंकर अग्रवाल, श्यामलाल अग्रवाल,दीपक छपड़िया, सतीश केडिया , सोनी केडिया ,पंकज, कान्हा अग्रवाल, दीपक अग्रवाल ,अलका अग्रवाल, कीर्ति अग्रवाल , मनोज मोदी , सीमा केडिया,ज्योति अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, शंभू अग्रवाल ,रमेश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
खड्डा, कुशीनगर। कस्बा क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 स्थित स्वामी विवेकानंद नगर निवासी शिक्षक…
तमकुहीराज, कुशीनगर। मानवता और संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश करते हुए सेवरही विकास खंड…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के करदह तिवारी टोला गांव में अज्ञात कारणों से…