News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: मुस्लिम समाज के लोगो ने शाशन के निर्देशों के अनुसार मनाया मुहर्रम की त्यौहार

Ram Bihari Rao

Reported By:

Aug 20, 2021  |  6:11 PM

674 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: मुस्लिम समाज के लोगो ने शाशन के निर्देशों के अनुसार मनाया मुहर्रम की त्यौहार

रामकोला/ कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। त्याग व बलिदान का पर्व मुहर्रम को मुस्लिम समाज के लोगों ने पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी सरकारी निर्देशों के अनुपालन में अपने-अपने घरों में शांति प्रिय तरीके से मनाया तथा वैश्विक महामारी कोविड-19 के दृष्टिगत क्षेत्र के मैनुुुद्दीन उर्फ मैैना सहित आदि ताजियादारों ने ताजिया स्थल से मिट्टी लेकर कर्बला पहुंच इमाम हुसैन और उनके जानशीनो की शहादत पर गम जताया व नमन कर देश में आये महामारी से निजात दिलाने व अमन चैन के लिए दुआ भी किया।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की...

कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के उद्देश्य से सरकारी निर्देशों के अनुपालन में मुस्लिम समाज के लोगों से अपील किया गया था कि अपने-अपने घरों में ही मुहर्रम पर्व को सम्पन्न करें तथा अमन चैन कायम रखें।पुलिस ने चेताया भी था कि अगर किसी ने ताजिया जुलूस निकालने की कोशिश की तो उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। शासन की गाइड लाइन के निर्देशानुसार त्योहार को संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी का गश्त जारी रहा ताकि किसी प्रकार का भीड़भाड़ एकत्रित न हो व जुलूस न निकले।पूरे दिन पुलिस पूरी तरह अलर्ट मूड में दिखी। थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद रही और क्षेत्र में निगहबानी बनाये रखी।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking