News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: आशा संगिनियो व आशा कार्यकत्रियो का छठें भी धरना रहा जारी

Ram Bihari Rao

Reported By:

Oct 26, 2021  |  6:29 PM

911 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: आशा संगिनियो व आशा कार्यकत्रियो का छठें भी धरना रहा जारी
  • सीएचसी प्रभारी को धरनारत आशाओं ने आठ सूत्री मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा

रामकोला/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। अपनी मांगों को लेकर सीएचसी परिसर में धरने पर बैठी आशा संगिनियों तथा आशा कार्यकत्रियों की मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर सीएचसी प्रभारी रामकोला ने मंगलवार को आवश्यक बैठक किया। बैठक में धरना समाप्त कराने की कवायद शुरू हुई। आशा संगिनी अध्यक्ष मांडवी तिवारी व आशा कार्यकत्री अध्यक्ष मंजू पासवान ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के प्रभार पर रहे डाक्टर रजनीश श्रीवास्तव व बीसीपीएम विनय सिंह को अपनी निम्न मांगो – प्रोत्साहन धनराशि को एक निश्चित मानदेय के रूप में करने,हम आशा संगिनियों तथा आशा कार्यकत्रियों द्वारा लगातार 24 घंटे सेवा दी जाती है जिसके लिए हम लोगों को पचास लाख का दुर्घटना बीमा तथा बीस लाख का स्वास्थ्य बीमा करने , राज्य कर्मचारी का दर्जा दिये जाने,प्रसव ड्यूटी के दौरान हम आशाओ को एक कमरा तथा दो बेड, पंखा,लाईट सहित शौचालय की व्यवस्था करने, आशा संगिनी को 24 दिन की भ्रमण को 30 दिन करते हुए आशा संगिनी का नाम परिवर्तित कर आशा सुपरवाइजर का नाम करने, आशा संगिनी/ आशा कार्यकत्री के मृत्यु की दशा में परिवार के लोगों को बराबर पद पर समायोजन करने, आशा संगिनी को क्षेत्र भ्रमण के दौरान टी.ए./डी.ए. देने की माँग से संबंधित एक पत्रक सौंपा। धरना के छठवे दिन आशा संगिनी और आशा कार्यकत्रियों ने पत्रक सौपने के बाद कहा कि जब तक हम लोगों की मांगे पूरा नहीं किया जाता तब तक हम लोगों का धरना प्रदर्शन अनवरत चलता रहेगा।

आज की हॉट खबर- 551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर...

इस दौरान शीला कुशवाहा,सुनीता देेेेवी,सुमन देवी,निर्मला देवी, ममता देवी, आभा सिंह, रंजीता, उर्मिला देवी, रमावला देवी,समीना खातून,विन्दू देवी,कुसुमलता, प्रेमशीला देवी, पूनम, किरन आदि आशा संगिनी तथा आशा कार्यकत्री मौजूद रही।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking