रामकोला/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। अज्ञात चोरों द्वारा थाना क्षेत्र के पपउर गांव में बीती रात एक घर को निशाना बनाया गया और नगदी सहित लाखों रूपये की आभूषण की चोरी की गयी।
रामकोला थाना क्षेत्र के पपउर गांव में पृथ्वी पुत्र भगत का घर गांव के प्रारंभ में ही सड़क के बगल में है। सोमवार की रात्रि में अज्ञात चोर जीने के रास्ते घर में घुसे और घर में रखें अलमारी और बाक्स को तोड़कर सारे कीमती सामानों को उठा ले गये। चोर दो बाक्सो को गांव के ब्रह्म स्थान के पास ले जाकर उसका ताला तोड़ उसमें रखा कीमती सामान उठा ले गए। जब सुबह गृह स्वामी सहित परिवार के अन्य सदस्य उठे तो देखे की घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ है और आलमारी तथा बक्से टूटे हुए हैं। गृह स्वामी ने चोरी की बावत रामकोला थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गृह स्वामी द्वारा दिए जानकारी के अनुसार घर में बच्चों के फीस के लिए रखा गया 30 हजार रुपये नकद और लगभग दो लाख रुपये की आभूषण व अन्य कीमती सामान चोरो ने मेरे घर से चोरी की है।सूचना मिलते ही मौके पर रामकोला पुलिस पहुंच गयी और छानबीन शुरू कर दी है।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…