News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: जनकल्याणकारी योजनाओं में कोई भेदभाव नहीं, हर वर्ग लाभान्वित- धर्मेन्द्र सिंह

Ram Bihari Rao

Reported By:

Mar 27, 2022  |  8:10 PM

765 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: जनकल्याणकारी योजनाओं में कोई भेदभाव नहीं, हर वर्ग लाभान्वित- धर्मेन्द्र सिंह
  • मोदी ने देश को शक्तिशाली राष्ट्रों की कतार में खड़ा किया -धर्मेन्द्र सिंह
  • आपके मान – सम्मान के हितों के लिए संघर्ष में कभी पीछे नहीं हटूंगा- रतनपाल सिंह
  • बीमार व विकलांग देश व प्रदेश को मोदी और योगी ने स्वस्थ्य बनाया-सांसद

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला गोविन्द मैरेज हाल में आयोजित ब्लाक क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डा0 धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि पार्टी की नीतियों को लेकर निरन्तर कार्य करने और जनता के हितों के लिए लड़ाई लड़ने वाले संघर्षशील कार्यकर्ता डा0 रतनपाल सिंह पर विश्वास कर पार्टी ने एमएलसी स्थानीय निकाय देवरिया-कुशीनगर से अपना प्रत्याशी घोषित कर आपके बीच भेजा है।

2014 में आपके बदलाव लाने की वजह से मोदी जी ने देश को शक्तिशाली राष्ट्रों की कतार में खड़ा किया है। मोदी व योगी की जनकल्याणकारी योजनाएं विना किसी भेदभाव का हर व्यक्ति तक पहुंच रही है।उन्होंने मकान,राशन आदि योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि अन्य सरकारों से भाजपा सरकार का कार्यकाल सराहनीय है।उन्होंने कहा कि रतनपाल सिंह की जीत आपकी जीत होगी और इनके तरफ से मै आपके सम्मान और सुरक्षा की गारंटी लेता हूँ।एम0एल0सी प्रत्याशी रतनपाल सिंह ने कहा कि मै विद्यार्थी जीवन से संघर्ष की लड़ाई लड़ता आ रहा हूँ।पार्टी ने मेरे ऊपर विश्वास कर अपना उम्मीदवार बनाया है।आप मुझ पर भरोसा कर 9 तारीख को मेरे पक्ष में मतदान करें। मै विश्वास दिलाता हूँ कि आपके मान – सम्मान के हितों के लिए संघर्ष में कभी पीछे नहीं हटूंगा। सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि आपकी बदौलत ही मोदी और योगी ने बीमार व विकलांग देश व प्रदेश को स्वस्थ्य बनाने एवं विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य किया है तथा निरन्तर काम कर रहे है।योगी जी के हाथों को मजबूत करने के लिए डा0 रतनपाल सिंह की जीत जरूरी है।इनकी जीत भारी मतों से सुनिश्चित करने में लग जाइये। रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड ने कहा कि जिस प्रकार आपने प्रचंड बहुमत से कुशीनगर के सभी सीटों पर विजय दिलाने का कार्य किया।आशा एवं पूर्ण विश्वास है कि आप इस चुनाव में भी सकारात्मक भूमिका निभाते हुए एमएलसी प्रत्याशी डा0 रतनपाल सिंह को भारी मतों विजयी बनाने का कार्य करेंगे।बैठक को भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्रा ने भी सम्बोधित किया। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रभारी रमेश सिंह व संचालन राधेश्याम दीक्षित ने किया।

इस दौरान क्षेत्रीय मंत्री जितेन्द्र राव,पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही,अवधेश सिंह, पूर्व चेयरमैन अजय गोविन्द राव, बैठक के आयोजक आशुतोष गोविन्द राव,मण्डल अध्यक्ष रामकोला अनूप कुमार श्रीवास्तव ,बैकुंड शाही,एडवोकेट संजीव सिंह,सत्यपाल गोविन्द राव, राहुल गोविन्द राव,विश्वजीत गोविन्द राव, प्रधान संघ अध्यक्ष कैलाश यादव, जिपंस धीरज मौर्या, रणजीत प्रसाद प्रधान प्रतिनिधि, देवधन सिंह, दिनेश चन्द, ऋतिक सिंह गौतम, विशाल चन्द, राजेश यादव, जुल्फिकार अली,हर्ष कुमार सूरी सहित ब्लाक क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य, प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking