रामकोला/कुशीनगर। थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुसम्हां गांव के चौराहे पर मोबाइल की दुकान में अज्ञात चोरों ने शटर का ताला तोड़कर नगदी सहित लगभग दो लाख रुपए कीमत का सामान चोरी करने की घटना को अंजाम दिया है।
प्राप्त समाचार के अनुसार रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम कुसम्हां कोइरी टोला निवासी रमेश उर्फ सामू पुत्र किशोर का कुसम्हां चौराहे पर मोबाइल की दुकान है।गत 20 फरवरी की रात को रोज की भांति दुकान को बंद कर वह अपने घर चला गया।दूसरे दिन सुबह चौराहे से किसी ने फोन कर उसे जानकारी दी कि शटर का ताला खुला है। दुकान पर आने के बाद उसे पता चला कि शटर का ताला तोड़कर दुकान से नगदी सहित विवो,ओप्पो,रियल मी समेत अन्य कम्पनी का 7 एंड्रायड मोबाइल सेट, 35 पीस छोटा मोबाइल सेट दुकान से चोरी है। दुकानदार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही करने हेतु पुलिस को लिखित तहरीर दे दी है। सूूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पुलिस पहुंची और तहकीकात में जुट गयी।
खड्डा, कुशीनगर। कस्बा क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 स्थित स्वामी विवेकानंद नगर निवासी शिक्षक…
तमकुहीराज, कुशीनगर। मानवता और संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश करते हुए सेवरही विकास खंड…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के करदह तिवारी टोला गांव में अज्ञात कारणों से…