रामकोला/कुशीनगर। थाना क्षेत्र के अन्तर्गत नगर पंचायत रामकोला के वार्ड नंबर 19 अमवा धाम ( धनौजी खास) में बुधवार की रात्रि में अचानक लगी आग में तीन लोगों की घर गृहस्थी के सामान सहित रिहायशी झोपड़ी जल गयी। आग की चपेट में आकर एक गाभिन भैंस भी जलकर मर गयी।
आपको जानकारी के लिए बताते चलूँ कि स्थानीय थाना क्षेत्र अन्तर्गत रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नं0 19 अमवा धाम निवासी जितेंद्र गोंड पुत्र छट्ठू जहाँ अपनी भैंस बांधे थे, के पास कउड़ा किये थे। अचानक कउड़े की आग से उनकी रिहायशी झोपड़ी जलने लगी। इस दौरान खाना बनाने वाले गैस सिलेंडर में भी आग पकड़ी और बिस्फोट के साथ आग विकराल रुप ले ली। देखते ही देखते विरेन्द्र व महेन्द्र पुत्रगण छट्ठू गोंड की रिहायशी झोपड़ी के साथ घर गृहस्थी का सारा सामान जल गया। आग लगी में जितेंद्र की गाभिन एक भैंस भी जलकर मर गयी। सूचना पर स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुँची थी। जानकारी होने पर रात में ही हल्का लेखपाल गौरव सिंह मौके पर पहुँचे और पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता दिलाने हेतु आग लगी में हुये क्षति का जायजा लिये।
गुरुवार को तहसीलदार कप्तानगंज दिनेश कुमार मौके पर पहुँच पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिये।मौके पर सभासद प्रतिनिधि जनार्दन यादव भी पहुंचे थे।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…