News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: 127 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jul 2, 2024  |  6:25 PM

41 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: 127 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

रामकोला/कुशीनगर। थाना क्षेत्र के अन्तर्गत रामकोला पुलिस टीम ने सोमवार को देर रात्रि में अवैध शराब बिक्री, परिवहन व निष्कर्षण के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में 127 पेटी अंग्रेजी शराब व दो ट्रैक्टर ट्राली के साथ तीन अभियुक्तों को पकड़ी।

सीओ खड्डा उमेश चन्द्र भट्ट ने बताया कि मुखबिर खास की सूचना पर रामकोला पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत माघी मठिया पुल के पास बीते सोमवार को रात्रि दस बजे के लगभग दो ट्रैक्टर व दो ट्राली में ईट के नीचे तस्करी कर ले जा रहे 127 पेटी (1097 ली0) शराब के साथ तीन अभियुक्तों को पकड़ा गया। पकड़े गए शराब और वाहन की कुल कीमत लगभग 30 लाख रुपये होगी। जिनके नाम मिथिलेश कुमार पुत्र संजय राय व झरिमन पुत्र रवींद्र राय सा0 रऊजा जिला छपरा सारण बिहार तथा रामकोला थाना क्षेत्र के सुबाष यादव पुत्र झिंगुर यादव ग्राम माधोपुर है। उन्होंने बताया कि रैकी के जरिये रात में सुनसान होने पर ट्रैक्टर से ट्राली में नीचे अवैध शराब और ऊपर से ईट रखकर बिहार में शराब की तस्करी कर ले जाते हैं और अधिक दाम पर बेचते हैं। अभियुक्तगण के विरुद्ध स्थानीय थाने पर मु0अ0सं0 286/2024 धारा 60,63,72 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तारी के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह, व0 उ0नि0 सुबाष चन्द्र श्रीवास्तव, उ0नि0 उपेन्द्र यादव, का0 मानवेन्द्र यादव, का0 प्रदीप यादव, का0 रोशन त्रिपाठी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking