रामकोला/कुशीनगर। पूर्व विधायक डा0 पूर्णमासी देहाती ने बुधवार को रामकोला क्षेत्र के गोबरही चौराहे पर आगामी 10 सितम्बर को रामकोला में किसानों की शहादत पर आयोजित शहीद किसान मेले के लिए तैयारी बैठक की। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 10 सितंबर को किसानों शहीद दिवस कार्यक्रम के माध्यम से सपा बेरोजगारी, कानून व्यवस्था, महंगाई, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोटी कपड़ा और मकान जैसे मूलभूत आवश्यकताओं के लिए जनहित में संघर्ष का आगाज करेगी।
कार्यक्रम को निठुरी राजभर, गया यादव, नूरूल अंसारी, कमल कुशवाहा, हरि यादव, रामप्यारे कुशवाहा, जवाहर गोंड, काशी नरेश सिंह, रामनिवास यादव, फिरोज अंसारी आदि ने अपने -अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता घनश्याम यादव तथा संचालन श्री प्रसाद संत ने किया।
खड्डा, कुशीनगर। कस्बा क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 स्थित स्वामी विवेकानंद नगर निवासी शिक्षक…
तमकुहीराज, कुशीनगर। मानवता और संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश करते हुए सेवरही विकास खंड…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के करदह तिवारी टोला गांव में अज्ञात कारणों से…