News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: पेट्रोल, डीजल व गैस के मूल्य में हुई बेतहाशा वृद्धि को वापस लेने की मांग को लेकर 18 अगस्त को ज्ञापन सौंपा जायेगा- रालोद जिलाध्यक्ष

Ram Bihari Rao

Reported By:

Aug 4, 2021  |  3:11 PM

680 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: पेट्रोल, डीजल व गैस के मूल्य में हुई बेतहाशा वृद्धि को वापस लेने की मांग को लेकर 18 अगस्त को ज्ञापन सौंपा जायेगा- रालोद जिलाध्यक्ष

रामकोला/कुशीनगर (न्यूज अड्डा) । रामकोला नगर स्थित राष्ट्रीय लोक दल कार्यालय पर बुधवार को रालोद विधानसभा रामकोला के कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष देवेन्द्र प्रताप सिंह ने किया। बैठक के दौरान पेट्रोल, डीजल व गैस के मूल्यों में बेतहाशा वृद्धि को वापस लेने,कप्तानगंज चीनी पर किसानों के करोड़ों रुपए की बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान कराने की मांग की गई । बैठक में बतौर मुख्य अतिथि रालोद के जिलाध्यक्ष रामभवन राव व विशिष्ट अतिथि जिला उपाध्यक्ष व रामकोला विधानसभा प्रभारी राजेन्द्र मौर्य उपस्थित रहे।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की...

बैठक में तय हुआ कि आगामी 18 अगस्त को जनहित की मांगों को लेकर कप्तानगंज तहसील में एसडीएम कप्तानगंज को ज्ञापन सौंपा जाएगा। बतौर मुख्य अतिथि रालोद के जिला अध्यक्ष रामभवन ने कहा कि रालोद आगामी 2022 का चुनाव सपा- रालोद गठबंधन के तहत जयन्त चौधरी के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से ब्लॉक स्तर,ग्राम स्तर और विधानसभा स्तर पर संगठन तैयार करने की अपील की। बैठक में जिला उपाध्यक्ष विनोद प्रताप कुंवर,जिला उपाध्यक्ष श्रीनाथ यादव, प्रभु खरवार, पवन राय ,विजय प्रताप सिंह,रवि प्रताप बौद्ध ,अमरनाथ भारती, राम प्रसाद यादव और हरिशंकर गुप्ता, सुदर्शन यादव सहित दर्जनों रालोद कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking