रामकोला/कुशीनगर । नगर पंचायत अन्तर्गत रामकोला – मथौली मार्ग स्थित बलुआ कब्रिस्तान के पास उच्च वोल्टता के विद्युत सप्लाई पोल से एक कार टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई।गाड़ी में सवार चारों लोग सुरक्षित बच गये। घटना की जानकारी होने पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।स्थानीय लोगों ने क्षतिग्रस्त गाड़ी से लोगों को बाहर निकाला और उपचार हेतु सीएचसी रामकोला पहुंचवाया।
रामकोला कस्बा निवासी सुनील वर्मा , रामनरेश बरनवाल ,महेंद्र वर्मा व सरवन वर्मा चार पहिया वाहन से अयोध्या से प्रभु श्री रामलला का दर्शन करके घर लौट रहे थे कि रविवार को भोर में चार बजे के करीब उनकी वाहन मथौली – रामकोला मार्ग पर रामकोला नगर पंचायत ( बलुआ) कब्रिस्तान के पास विद्युत पोल से टकरा गई। वाहन तो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई लेकिन उसमें सवार चारों लोग सुरक्षित बच गए केवल हल्की चोटें आई।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…