News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: किसान मेला में शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि 

Ram Bihari Rao

Reported By:

Sep 10, 2022  |  8:38 PM

643 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: किसान मेला में शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि 
  • गन्ना मूल्य भुगतान को लेेेेकर 10 अक्तूबर को तहसील परिसर में होगा घेेेेरा डालो डेरा डालो आन्दोलन- राधेेेश्याम सिंह 
  • अपने हक के लिए किसानों को एकजुटता दिखानी होगी 
  • किसानों के संघर्ष के लिए सदैव खड़ा रहूँगा-ब्रह्माशंकर त्रिपाठी 

रामकोला/कुशीनगर। पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी पड़ोही हरिजन व जमीदार मियां के शहादत पर शनिवार को त्रिवेणी चीनी मिल के मुुख्य गेट व शहीद स्थल के पास किसान मेला का आयोजन किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित व नमन कर किसानों को बदहाल बताते हुए सपा सरकार आने पर किसानों की दशा सुधारने की बात कही गयी। 

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग...

पूूर्व मंत्री व किसान नेता राधेश्याम सिंह ने 1992 में किसान आन्दोलन के दौरान गोलीकाण्ड में शहीद किसानों की 30 वीं  पुण्यतिथि पर कार्यक्रम को सम्बोधित करतेे हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों व नौजवानों को धोखा दे रही है।किसानों पर अत्याचार हो रहे है। उन्होंने कहा कि इस सरकार में महंगाई के कारण जनता की कमर टूट गई है। लोगों के पास रोजगार नहीं है।भाजपा दोहरे चरित्र वाली पार्टी है।

उन्होंने कहा कि केंद्र तथा प्रदेश की भाजपा सरकार ने डीजल, पेट्रोल और उर्वरकों के दाम में बेतहाशा वृद्धि कर किसानों की कमर तोड़ दी है। कार्यक्रम के आयोजक पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह ने  1992 की किसान आन्दोलन के दौरान रामकोला गोली कांड की घटना का जिक्र कर युवाओ को अपने  हक के लिए स्वयं संघर्ष करने की बात कही।श्री सिंह ने कहा कि भाजपा की आततायी सरकार ने आज ही के तिथि को हक की मांग कर रहे किसानों पर गोली चलवायी थी।जिसमें दो किसान शहीद हो गये।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के इशारे पर गन्ना मूल्य भुगतान कर रहे निर्दोष किसानों पर मुकदमा भी दर्ज हो गया। पूर्व मंत्री ने कहा कि आन्दोलन के दौरान दर्ज हुए हम आन्दोलनकारियों के लिए उपहार है।सरकार संघर्ष करने वालो को मुकदमों  से दबाना चाहती हैं। किसान शहादत दिवस से अन्याय के खिलाफ लड़ने की उर्जा मिलती है। पूूर्व मंत्री श्री सिंह ने कहा मिल मालिक मिल न चलाने की बात कर रहा है।

आज ही कप्तानगंज में 44 करोड़ रूपये बकाया गन्ना मूल्य भुगतान, कर्मचारियों को रखने और मिल को चलवाने को सुनिश्चित करने की मांग को लेेेेकर एसडीएम कप्तानगंज को ज्ञापन सौंप कर एक माह अल्टीमेटम दिया हूँ।उन्होंने मंच से ऐलान किया कि समयावधि के अन्तर्गत समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आगामी 10 अक्तूबर को बृहद रूप से घेरा डालो डेरा डालो कार्यक्रम के अन्तर्गत तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन होगा। मंत्री बह्मा शंकर त्रिपाठी ने कहा कि भले ही मेरी अवस्था 73वर्ष की हो गयी है लेकिन किसानों के हित के लिए संघर्ष मेें भाई राधेश्याम सिंह द्वारा की जायेगी मै उनके साथ खड़ा रहूँगा।उन्होंने कहा कि भाजपा दोहरे चरित्र वाली पार्टी है।कार्यक्रम को पूर्व एमएलसी रामअवध यादव, पूर्व विधायक डॉ पूर्णमासी देहाती, बिजेद्र पाल यादव,मिठाईलाल यादव, विक्रमा यादव, रणविजय सिंह मोहन, राजेेन्द्र यादव मुन्ना, ताहिर लारी, उदयनारायन गुप्ता, ए0के0 बादल,काशी नरेश सिंह,संंत सिंह, घनश्याम यादव, कैलाश यादव ,रामनिवास यादव, शैलेन्द्र सिंह,शमशाद आदि ने सम्बोधित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता बाबू लाल यादव व संचालन राजेश्वर गोविन्द राव ने किया।इस दौरान ब्लाक प्रमुख दिग्विजय सिंह लक्ष्मण , उदय प्रताप सिंह ,नगीना पासवान,प्रमोद सिंह, जनार्दन यादव, सुग्रीव पटेल सहित भारी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
बिहार स्कूल जाते समय सड़क हादसे में शिक्षक की मौत
बिहार स्कूल जाते समय सड़क हादसे में शिक्षक की मौत

खड्डा, कुशीनगर। कस्बा क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 स्थित स्वामी विवेकानंद नगर निवासी शिक्षक…

सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”
सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”

तमकुहीराज, कुशीनगर। मानवता और संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश करते हुए सेवरही विकास खंड…

तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार
तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले
करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के करदह तिवारी टोला गांव में अज्ञात कारणों से…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking