रामकोला/ कुशीनगर | त्रिवेणी चीनी मिल रामकोला के कर्मचारियों ने स्थानीय सीएचसी परिसर में एक रैन बसेरा का निर्माण कराया है ताकि सीएचसी पर आने वाले बेसहारा को आश्रय के लिए कहीं भटकना न पड़े।इस भवन के निर्माण में विशेष योगदान देने वाले त्रिवेणी चीनी के प्रधान प्रबंधक अनिल कुमार त्यागी तथा चीनी मिल के प्रोडक्शन मैनेजर विजय प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से जानकारी दी कि मन में बेसहारों के प्रति मदद् के लिए एक भावना जगी जिसको मूर्त रूप देने के लिए एक संकल्प के साथ सीएचसी परिसर में प्रभारी चिकित्साधिकारी से वार्ता के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया गया जो बन कर तैयार हो गया है।रैैैन बसेरा का निर्माण पूर्ण होने के बाद शनिवार को जब हम लोग देेेखने पहुँचे तो उसमें आश्रय लिए लोगों को देखकर बहुत प्रसन्नता हुई है। प्रोडक्शन मैनेजर श्री सिंह ने बताया कि लाक डाउन के दौरान भी हमने गरीबों की मदद के लिए एक सप्ताह तक भोजन तैयार कराकर उनके घरों तक पहुँचवाया। सीएचसी प्रभारी चिकित्साधिकारी डा0 ए0 पी0 गुप्ता,डा0 शेष कुमार विश्वकर्मा,डाक्टर रजनीश श्रीवास्तव,मिल के चिकित्सा प्रभारी डाक्टर शिवाजी राव, बीपीएम आलोक मिश्रा आदि ने शनिवार को रैैैन बसेरा का अवलोकन किया।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…