रामकोला/कुशीनगर। त्रिवेणी चीनी मिल रामकोला ने सोमवार की रात्रि 12 बजे के लगभग लम्बी सीटी लगाकर अपने पेराई सत्र 2022-23 का समापन कर दिया।इस बार चीनी मिल ने पिछले वर्ष की अपेेेक्षा लगभग साढ़े दस लाख कुन्तल गन्ने की अधिक पेराई की।मिल की रिकवरी 10.64 प्रतिशत के करीब रही।
त्रिवेणी चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक यश राज सिंह ने बताया कि मिल बंदी के कई रोज पूर्व से ही सभी सेन्टर व मिल गेट पर इंडेंट फ्री गन्ना खरीद की जानकारी प्रचार वाहन से एनाउंसमेंट के जरिये किसानों को दे दी गयी थी।जिला गन्ना अधिकारी से आदेश प्राप्त कर नो केन के तीन दिन बाद 24 अप्रैल की रात्रि में 12 बजे के करीब परिक्षेत्र के सम्पूर्ण गन्ने की पेराई कर मिल को बंद कर दिया गया। रामकोला यूनिट ने इस सत्र में 162 दिवस के दौरान 76 लाख 65 हजार कुन्तल के लगभग गन्ने की पेराई कर करीब 8.25 लाख कुन्तल चीनी का उत्पादन की है।प्रधान प्रबंधक श्री सिंह एवं कारखाना प्रबंधक मानवेन्द्र राय ने सीजन के दौरान अपेक्षित सहयोग के लिए किसानों एवं मिल के कर्मचारियों के प्रति आभार जताया।
इस दौरान चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक सतीश बलियान, वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक सतीश सिंह चौहान, प्रोडक्शन हेड विजय प्रताप सिंह, जगदीश चावला, आनंद मिश्रा, संजय चौबे सहित मिल के सभी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…
रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…
तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…
कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…