रामकोला/ कुशीनगर (न्यूज अड्डा) । त्रिवेणी चीनी मिल रामकोला के प्रधान प्रबंधक अनिल कुमार त्यागी ने प्रेस नोट के जरिए जानकारी दी है कि पेराई सत्र 2020-21 में गन्ना किसानों द्वारा चीनी मिल को सप्लाई किए गए 63 लाख 62 हजार कुंतल गन्ने का शत प्रतिशत भुगतान किसानों के खाते में भेज दिया गया है।
प्रधान प्रबंधक श्री त्यागी ने बताया कि यह चीनी मिल गन्ना विकास के कार्यों में जनपद में अग्रणी रही है। गन्ना विकास के लिए किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनके सहयोग में चलते हुए बाहर से गन्ना बीज मंगाकर कर देने,गन्ने की बढ़वार व उसके उपज तथा कीट एवं बीमारी से बचाव हेतु खाद एवं कीटनाशक समय-समय पर अनुदानित दर पर उपलब्ध कराती रही है, इसके साथ ही फसल की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के लिए विभिन्न गन्ना शोध संस्थान के वैज्ञानिकों को क्षेत्र का भ्रमण कराकर उनके द्वारा दिए गए सुझावों को कृषकों को अवगत कराया जाता रहा है। श्री त्यागी ने प्रेस नोट के जरिए किसानों से अनुरोध किया है कि रेड-राट बीमारी से बचाव के लिए ट्राइकोडर्मा एवं हेक्सास्टाप का प्रयोग अवश्य करें। उन्होंनेे बताया हैै कि जिस खेत में रेड- राट का प्रकोप पाया जाय।उसमें से संक्रमण हुए गन्ने को उखाड़ कर जला दें।श्री त्यागी ने क्षेत्र के किसानों से कहा है कि आगामी पेराई सत्र हेतु अपने सट्टे के उचित संचालन के लिए ऑनलाइन अपना घोषणा पत्र अवश्य भर दें।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…