रामकोला/कुशीनगर। रामकोला की त्रिवेणी चीनी मिल ने वर्तमान पेराई सत्र में 13 फरवरी से 19 फरवरी 2024 तक खरीद किये गन्ने का मूल्य 14 करोड़ 05 लाख रुपया का भुगतान किसानों के बैंक खातों में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दिया है।
इसकी जानकारी देते हुए चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक यश राज सिंह ने बताया कि चीनी मिल 09 नवम्बर से पेराई सत्र का शुभारंभ किया था जो दिनांक 27 फरवरी तक 57 लाख 81 हजार 400 कुंतल गन्ना की पेराई कर चुकी है। प्रधान प्रबंधक ने आगामी वसंत कालीन गन्ना बुआई हेतु संस्तुत प्रजातियां सीO ओO- 0118, सीOओO-15023, सीOओO एल के -14201,सीOओO पी O-9301 की बुआई एवं खेत में ट्राइकोडर्मा के प्रयोग हेतु किसानों से अपील करते हुए कहा कि आगामी वर्षों में बेसिक कोटा लाभ के लिए अपने गन्ना की आपूर्ति संबंधित चीनी मिल को ही करें। इस दौरान कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय और गन्ना प्रबंधक सतीश बालियान मौजूद रहे।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…