रामकोला/कुशीनगर । रामकोला नगर स्थित त्रिवेणी चीनी मिल ने वर्तमान पेराई सत्र में 12 मार्च से 18 मार्च तक खरीदे गए गन्ना मूल्य 13 करोड़ 52 लाख रुपया का भुगतान किसानों के बैंक खातों में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दिया है।
चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक यशराज सिंह ने बताया कि चीनी मिल 09 नवम्बर से पेराई सत्र का शुभारंभ किया था जो दिनांक 27 मार्च 2024 तक 72 लाख 83 कुंतल गन्ना की पेराई कर चुका है। किसानों को अगली फसल की बुआई में लाभ मिल रहा है। श्री सिंह ने आगामी वसंत कालीन गन्ना बुआई हेतु संस्तुत प्रजातियां सीOओO-0118,सीOओO-15023, सीOओO एल0 के0 -14201,सीOओO पी O-9301 की बुआई एवं खेतों में ट्राइकोडर्मा के प्रयोग हेतु अपील किया। प्रेस वार्ता के दौरान कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय और गन्ना प्रबंधक सतीश बालियान उपस्थित रहे।
रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…
तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…
कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…
कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…