रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर स्थित त्रिवेणी चीनी मिल ने वर्तमान पेराई सत्र में 27 फरवरी से 04 मार्च तक खरीदे गए गन्ना मूल्य 13 करोड़ 18 लाख रुपया का भुगतान किसानों के बैंक खातों में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दिया है। चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक यशराज सिंह ने बताया कि चीनी मिल 09 नवम्बर से पेराई सत्र का शुभारंभ किया था जो दिनांक 11 मार्च 2024 तक 64 लाख 58 कुंतल गन्ना की पेराई कर चुका है। किसानों को अगली फसल की बुआई में लाभ मिल रहा है।
श्री सिंह ने आगामी वसंत कालीन गन्ना बुआई हेतु संस्तुत प्रजातियां सीOओO-0118,सीOओO-15023, सीOओO एल0 के0 -14201,सीOओO पी O-9301 की बुआई एवं खेतों में ट्राइकोडर्मा के प्रयोग हेतु अपील किया। प्रेस वार्ता के दौरान कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय और गन्ना प्रबंधक सतीश बालियान उपस्थित रहे।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…