रामकोला/कुशीनगर। त्रिवेणी चीनी मिल रामकोला के प्रधान प्रबंधक यश राज सिंह ने बताया कि 6 फरवरी से 12 फरवरी तक गन्ना किसानों द्वारा किए गए गन्ने की आपूर्ति का भुगतान 11.01 करोड़ रुपए चीनी मिल द्वारा किसानों के बैंक खाते में भेजा जा रहा है।
उन्होंने जानकारी दी कि चीनी दिनांक 21 फरवरी 23 तक 49.19 लाख कुन्तल गन्ने की पेराई कर 5.04 लाख कुन्तल चीनी का उत्पादन कर चुकी है। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि अच्छी उपज के लिए रोग ग्रस्त गन्ने को छोड़ गन्ने की अच्छी प्रजाति की बुवाई करें। चीनी मिल सहयोग के लिए सदैव आपके साथ है। इस मौके पर डीजीएम केेन सतीश बालियान एवं कारखाना प्रबंधक मानवेन्द्र राय भी मौजूद रहे।
खड्डा, कुशीनगर। कस्बा क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 स्थित स्वामी विवेकानंद नगर निवासी शिक्षक…
तमकुहीराज, कुशीनगर। मानवता और संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश करते हुए सेवरही विकास खंड…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के करदह तिवारी टोला गांव में अज्ञात कारणों से…