रामकोला/कुशीनगर। त्रिवेणी चीनी मिल रामकोला के प्रधान प्रबंधक यश राज सिंह व कारखाना प्रबंधक मानवेन्द्र राय ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से संयुक्त रूप से जानकारी है कि त्रिवेणी चीनी मिल ने बकाया गन्ना मूल्य के भुगतान को जनपद में अग्रणी रखते हुए गत 9 अप्रैल तक का खरीद किये गन्ने का भुगतान किसानों के बैंक खाते में भेज दिया है।
उन्होंने जानकारी दी है कि चीनी मिल द्वारा गुरूवार को 3 अप्रैल से 9 अप्रैल तक गन्ना किसानों द्वारा किए गए गन्ने की आपूर्ति का भुगतान 11.67 करोड़ रुपए किसानों के बैंक खाते में भेजा जा रहा है तथा नये सत्र मेें चीनी मिल द्वारा 247 करोड़ 72 लाख रूपये का गन्ना मूल्य भुगतान किया जा चुका है। चीनी मिल दिनांक 18 अप्रैल 23 तक 76 .15 लाख कुन्तल गन्ने की पेराई कर 8.03 लाख कुन्तल चीनी का उत्पादन कर चुकी है। अधिकारी गणों ने जानकारी दी है कि वर्तमान में चीनी मिल गेट और क्रय केन्द्रों पर गन्ने की खुली खरीद कर रही है।किसानों से अनुरोध किया है कि अति शीघ्र अपने बचे हुए गन्ने की आपूर्ति चीनी मिल को कर दें।
कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…
कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…