News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: ट्रेन से कटकर हुई बीस वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

Ram Bihari Rao

Reported By:

May 9, 2024  |  7:45 PM

59 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: ट्रेन से कटकर हुई बीस वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

रामकोला/कुशीनगर । रामकोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरुवार को एक 20 वर्षीय युवक की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई ।

प्राप्त समाचार के अनुसार कप्तानगंज – सिवान रेलवे रूट पर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आउटर सिग्नल के समीप राम जानकी मंदिर के सामने अपराह्न दो बजे के लगभग एक 20 वर्षीय युवक का रेल पटरी पर अचानक आ जाने की वजह से ट्रेन से कटकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई। लोगों ने बताया कि उसका शरीर धड़ से अलग हो गया था। घटना की जानकारी होने पर मौके पर भीड़ जमा हो गई ,के दौरान मृतक के मोबाइल पर रिंग बजने लगा। मोबाइल के जरिये उसके घर वालों से बात कर बताया गया कि उसका तबीयत खराब है आप लोग रामकोला पहुँचिये।मृतक युवक की पहचान मोहन कुशवाहा पुत्र रामवृक्ष कुशवाहा उम्र लगभग 20 वर्ष नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के बड़वाछापर पकड़ियार बाजार निवासी के रुप में हुई।

सूचना पाकर स्थानीय थाने की पुलिस और जीआरपी पुलिस भी घटनास्थल पर पहुँच गयी। घटना आउटर सिग्नल के अंदर की थी। इसलिए जीआरपी पुलिस ने पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम कराने हेतु शव को लेकर चली गई। परिजनों के अनुसार मोहन कई दिनों से बीमार चल रहा था। रामकोला में किसी डाक्टर को दिखाने की बात कह कर घर से निकला था।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking