रामकोला/कुशीनगर। थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामकोला- पडरौना राष्ट्रीय राजमार्ग पर इन्द्रसेनवा मोड़ के समीप दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत हो गई जिसमें एक की मौत तथा दो गंभीर रूप से घायल हो गये।
प्राप्त समाचार के अनुसार रामकोला थाना क्षेत्र के अन्तर्गत पडरौना राष्ट्रीय मार्ग पर इन्द्रसेनवा मोड़ के समीप शुक्रवार को रात्रि 9 बजे के लगभग दो बाइक की आमने- सामने भिड़ंत हो गई। भिड़ंत में घायल हुए बाइक सवार थाना क्षेत्र के पपउर निवासी सूरज उम्र 16 वर्ष तथा विशाल उम्र 20 वर्ष तथा एक अज्ञात को स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस के जरिए सीएचसी रामकोला भिजवाया। डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सूरज तथा विशाल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया तथा अज्ञात बाइक सवार को मृत्यु अवस्था में देखने के बाद आवश्यक कार्यवाही हेतु पुलिस को सूचित किया।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…