News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: सड़क पर रोते मिले दो बच्चों को पुलिस ने परिजनों को सौंपा

Ram Bihari Rao

Reported By:

Mar 28, 2024  |  8:36 PM

13 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: सड़क पर रोते मिले दो बच्चों को पुलिस ने परिजनों को सौंपा

रामकोला/कुशीनगर । रामकोला थाना क्षेत्र के अन्तर्गत लक्ष्मीगंज रेलवे स्टेशन पर क्षेत्र भ्रमण के दौरान चौकी इंचार्ज शिवम द्विवेदी को दो बच्चे रोते हुए मिले। चौकी इंचार्ज श्री द्विवेदी ने बताया कि दोनों को भूख लगी थी, भोजन कराने के बाद नाम पता पूछा तो एक ने अपना नाम साजिद पुत्र आसन उम्र 10 वर्ष तथा दूसरा आफताब पुत्र नबी हसन उम्र 7 वर्ष निवासी तमकुही रोड थाना सेवरही बताया। चौकी इंचार्ज ने उसके परिजनों से सम्पर्क किया और बच्चों के विषय में जानकारी दी।

सूचना पाकर बच्चों की माँ अपने पड़ोसी के साथ आयी। एस0 आइ0 द्वारा किराया भाड़ा के साथ बच्चों को सकुशल सुपूर्द किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मौके पर पहुंचीं बच्चे की माँ ने बतायी कि अपने भाई के साथ पडरौना के लिए ट्रेन पर बच्चे चढ़े, भाई उतर गया और ध्यान नहीं दिया और बच्चे आगे चले गए। का0 राजकुमार यादव भी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking