रामकोला/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। जमीनी विवाद को लेकर थाना क्षेत्र के लाला छपरा गांव में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान दो पुरुष व छः महिलाएं घायल हो गई। दोनों पक्षों ने डॉक्टरी मुआयना कराकर आवश्यक कार्यवाही हेतु थाना में तहरीर दे दी है।
रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लाला छपरा के बड़का टोला में जमीन के विवाद को लेकर हरिलाल जायसवाल और नथुनी जायसवाल से गुरूवार को कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जिसमें हरिलाल जयसवाल की तरफ से राजलक्ष्मी पुत्री हरिलाल, फूलपति पत्नी हरिलाल, विन्द्रावती पुत्री हरिलाल, जानकी पुत्री हरिलाल, किरण पत्नी राजकिशोर घायल हो गयी जबकि दूसरे पक्ष के सोनू, कृष्ण चन्द और एक महिला प्रभावती देवी घायल हो गयी। दोनों पक्षों ने डॉक्टरी करा कर थाना में तहरीर दे दी है।इस संबंध में रामकोला थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है जांच कर दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाही की जायेगी।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…