News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल!

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jun 30, 2021  |  8:33 PM

700 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल!

रामकोला/कुशीनगर | थाना क्षेत्र के अंतर्गत देवरिया बाबू गांव के समीप दो मोटरसाइकिल की आमने- सामने की टक्कर में एक महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। ग्रामीणों की सूचना पर 108 नंबर की एम्बुलेंस पहुंचा और घायलों को रामकोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया,जहां इलाज जारी है।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की...

प्राप्त समाचार के अनुसार लक्ष्मीगंज से रामबाग जाने वाली मार्ग पर देवरिया बाबू गांव के समीप बुधवार की देर शाम दो मोटर साईकिल की जोरदार टक्कर हो गई।जिसमें दोनों मोटर साईकिल पर सवार एक महिला सहित दो पुरुष बुरी तरह घायल हो गये। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गयी और इसकी सूचना 108 नंबर के एम्बुलेंस को दी।  एम्बुलेंस ने तीनो घायलों को रामकोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। जहां घायलों की इलाज जारी है।घायलों की पहचान रागनी पत्नी सुग्रीव उम्र 20 वर्ष, विकास पुत्र कन्हैया चौहान उम्र 21 वर्ष सोनबरसा महुअवा थाना चौरी चौरा जिला गोरखपुर जो पिपरा माफी जा रहे थे और अमृष पांडेय पुत्र हरिद्वार पाण्डेय निवासी पिपरा बारी थाना गौरीबाजार जिला देवरिया के रहने वाले के रूप में हुई।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking