News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: शत प्रतिशत मतदान के लिए रैली निकालकर मतदाताओं को किया गया जागरुक

Ram Bihari Rao

Reported By:

Apr 26, 2024  |  6:54 PM

37 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: शत प्रतिशत मतदान के लिए रैली निकालकर मतदाताओं को किया गया जागरुक

रामकोला/कुशीनगर। आगामी 1 जून को शत प्रतिशत मतदान हो, के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्थानीय कस्बा में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। स्थानीय कस्बा स्थित जनता इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं ने हाथ में मतदाता जागरूकता नारों की तख्तियां लेकर जोश और जुनून के साथ रैली में भाग लिया और आमजनों को मतदान के लिए जागरूक और प्रेरित किया तथा जागरुकता संबंधित नारे भी लगाये। मतदाता जागरूकता रैली में शामिल कप्तानगंज के नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह ने कहा कि मत फीसद बढ़ाने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। मतदान के लिए परिवार के लोगों को बूथ तक पहुंचाने का संकल्प लें।उन्होंने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान आवश्यक है।

खण्ड शिक्षा अधिकारी राजेश प्रजापति ने मतदान को लेकर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों को अपने अमूल्य मत का प्रयोग जाति, धर्म, संप्रदाय एवं संकीर्ण विचारों से ऊपर उठकर विकास, शिक्षा और रोजगार को ध्यान में रखकर करना चाहिए। अधिशासी अधिकारी संतोष वर्मा ने कहा कि आगामी 1 जून को सम्पन्न होने वाले मतदान पर्व पर अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करे। प्रधानाचार्य अरविंद सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में एक-एक वोट का महत्व है।

उन्होंने कहा कि अपने आस- पडोस, चिर-परिचित लोगो को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें। इस दौरान लेखपाल आशुतोष कुशवाहा, श्रीकांत यादव सहित बीआरसी टीम तथा शिक्षक महेश पटेल समेत अन्य शिक्षक और छात्र-छात्राओं के अलावा नगर पंचायत कर्मी उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking